जलालाबाद: मोहल्ला बगिया में घर के सामने टहल रहे युवक को दबंगों ने लात घुसो से पीटा, थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला बगिया निवासी मुकेश राठौर पुत्र लल्ला राठौर ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 15 अप्रैल को जब वह शाम को खाना खाने के बाद घर के सामने गली में टहल रहा था तभी मोहल्ले के ही शगीर व अजीम ने गंदी-गंदी गालियां दी एवं लात घुसो डंडों से पीट दिया जिससे वह चोटिल हो गया। कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने आज पुनः तहरीर दी है