जलालाबाद: श्री हनुमान जयंती पर नगर जलालाबाद में निकाली गई निशान यात्रा पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में आज श्री हनुमान जयंती पर बालाजी धाम मंदिर समिति के तत्वावधान में एक निशान यात्रा निकाली गई ।निशान यात्रा परशुराम मंदिर से प्रारम्भ हुई और नल बाली गली सदर बाजार , जलालाबाद फरुखाबाद हाईवे होती हुई बाला जी धाम पर सपन्न हुई। निशान यात्रा का मुख्य चौराहे पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।