पिपरा: ग्रामसभा में वरीयता सूची के आधार पर पीपरा प्रखंड के सरैया आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बनीं प्रियंका गुप्ता
Pipra, Palamu | Nov 5, 2026 पीपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरैया आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को ग्रामसभा आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। इसमें वरीयता सूची के आधार पर प्रियंका गुप्ता पति पंकज कुमार गुप्ता को सेविका पद के लिए चयनित किया गया। चयन प्रक्रिया हरिहरगंज बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी की देखरेख में संपन्न हुई।