महरौनी: अतिवृष्टि के कारण महरौनी क्षेत्र में नष्ट हुई किसानों की खरीफ फसलों के आर्थिक मुआवजे के संबंध में एसडीएम ने दी जानकारी
मंगलवार दोपहर करीबन 3:00 बजे एसडीएम महरौनी रजनीश वाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि महरौनी क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में खड़ी हुई किसानों की खरीफ की फसले जिसमें सोयाबीन,उड़द,मूंग,मक्का आदि नष्ट होने की लगातार शिकायतें मिल रही है।उक्त मामले में सर्वे टीम द्वारा जांच की जा रही है।ताकि किसानों को नष्ट फसलों का उचित मुआवजा दिलाया जा सके।