आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता के हवाले करने की एक सोची-समझी साजिश है। यह हारे हुए और जनता द्वारा बार-बार नकारे गए लोगों का मूर्खतापूर्ण ड्रामा है, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।
1 नवंबर को राहुल गांधी के इस ड्रामे के चार मकसद हैं...
➤ सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना
➤ दिल्ली में दंगे और अराजकता फैलाकर साजिश के तहत जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटाना
➤ त्योहारों के सीजन में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई पर डाका डालना
➤ देश को बदनाम करना
राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, यह भारत है, कोई बनाना रिपब्लिक नहीं, जहां जब चाहे दंगे और आगजनी कराकर 'रिजीम चेंज' का एजेंडा चला दें। यह सपना देखना बंद कर दीजिए। भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे मजबूत लोकतंत्र है।
1 नवंबर का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बदनुमा और काला धब्बा है। आज ही के दिन कां�