Public App Logo
Profile Picture

Pradesh Varta

@pradeshvartaofficial
4495Followers
18Following
एथेनॉल की आग, चीनी की मार: त्योहारों से पहले महंगाई का दोहरा वार। गन्ने का रुख एथेनॉल की ओर, चीनी की कीमतें ऊपर—त्योहारों से पहले रसोई पर बढ़ा बोझ। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=latestnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=latestnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=viralvideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp nis:value=mp nis:enabled=true nis:link/>
महेवा बस स्टैंड की बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, लगाए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=shahnagar nis:value=shahnagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannacollector nis:value=pannacollector nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=latestnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/>
बारिश ने खोली विकास की पोल, गंज गांव में कीचड़ से बेहाल ग्रामीण और छात्र।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raipura nis:value=raipura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/>
Video 3
गाजे-बाजे के साथ उमरा (मक्का) के लिए रैपुरा क्षेत्र से रवाना हुए तीन जायरीन।
<nis:link nis:type=tag nis:id=raipura nis:value=raipura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/>
Video 5
📢 पुलिस एडवाइजरी 🚨
तेज बारिश के बीच रैपुरा पुलिस की अपील, 
उफनते नदी नाले रपटे पर पानी होने पर पार करने का प्रयास ना करें। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=raipura nis:value=raipura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=advisory nis:value=advisory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stopoverflow nis:value=stopoverflow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bridge nis:value=bridge nis:enabled=true nis:link/>
शिवशक्ति चकरा धाम में तीन दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का हुआ समापन । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=shivshaktichakaradham nis:value=shivshaktichakaradham nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipura nis:value=raipura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/>
अमानगंज में 9 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण-बलराम शोभायात्रा। <nis:link nis:type=tag nis:id=krishnajanmashtami nis:value=KrishnaJanmashtami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=krishnabalram nis:value=KrishnaBalram nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shobhayatra nis:value=ShobhaYatra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amanaganj nis:value=Amanaganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=Panna nis:enabled=true nis:link/>
खुसरा की सड़क बदहाल, तीन साल से अधूरे निर्माण का इंतजार; ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपाई कर जताया विरोध। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=raipura nis:value=raipura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/>
जर्जर आंगनबाड़ी भवन से प्रभावित हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन। पन्ना जिले के शाहनगर परियोजना अंतर्गत ग्राम ककरा का मामला, नौनिहालों की सुरक्षा पर सवाल। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/>
🚩वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती पर ऐतिहासिक शोभायात्रा🚩
<nis:link nis:type=tag nis:id=avantibailodhi nis:value=avantibailodhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=yanti nis:value=yanti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=madhyapradesh nis:enabled=true nis:link/>
पन्ना में बड़ा हादसा टला! प्रभारी मंत्री की बैठक से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह के वाहन को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

पन्ना। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह की बैठक में शामिल होने के बाद अपने गृह ग्राम लुधनी लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह का वाहन शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एक ओवरलोड ट्रक ने जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद ट्रक दूसरे ट्रक से भी जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह बाल-बाल बच गईं और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि आखिर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?

📍 पन्ना-अमानगंज मार्ग | पहली घाटी
🚨 हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष सुरक्षित

<nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=Panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=meenarajesingh nis:value=MeenaRajeSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=overloadedtruck nis:value=OverloadedTruck nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
🚨 ₹7.50 लाख की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा!
📱 नारियल सप्लाई के नाम पर व्यापारी को बनाया था निशाना, गाजियाबाद से 2 और आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस को साइबर ठगी के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नारियल सप्लाई के नाम पर की गई ₹7.50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए गिरोह के शेष दो फरार आरोपियों को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

मामला देवेन्द्रनगर निवासी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा से जुड़ा है। आरोपियों ने 25 टन नारियल सप्लाई करने का झांसा देकर व्यापारी का विश्वास हासिल किया। इसके बाद फर्जी फर्म, दस्तावेज और ट्रक से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

🔎 JUST DIAL और WhatsApp ग्रुपों से जुटाते थे व्यापारियों का डाटा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म JUST DIAL और विभिन्न WhatsApp ग्रुपों से व्यवसायियों की जानकारी जुटाकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। व्यापारिक लेन-देन के नाम पर विश्वास कायम करने के बाद फर्जी दस्तावेज और सप्लाई की जानकारी देकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।

पहले गिरफ्तार किए गए अमित राजपूत और राम सिंह से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और तकनीकी विश्लेषण करते हुए फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।

📍 गाजियाबाद में दबिश और दो गिरफ्तारियां

पुलिस टीम ने 10 अगस्त 2026 को विजयनगर, गाजियाबाद में कार्रवाई करते हुए प्रकरण के शेष फरार आरोपी शिवम श्रीवास्तव और शिवोम सिंह उर्फ शिवम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर उनके कब्जे से ₹1,100 नगद और 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों के कब्जे से ₹4.95 लाख नगद और 03 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है।

👮 पन्ना पुलिस की लगातार कार्रवाई

इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार की गई कार्रवाई ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के नेटवर्क तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, सउनि. बी.एम. सिंह चंदेल, प्र.आर. शिवस्वरूप तिवारी, लक्ष्मीनारायण, शंकर बुन्देला, आर. भूरी सिंह, ब्रजेन्द्र रैकवार सहित पुलिस साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

⚠️ व्यापारियों के लिए जरूरी सबक:
ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाले नए व्यापारिक संपर्कों पर बिना सत्यापन भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी भी बड़ी सप्लाई, एडवांस भुगतान या बैंक ट्रांसफर से पहले फर्म, GST विवरण, बैंक खाता, दस्तावेज और संबंधित व्यक्ति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि जरूर करें।

साइबर ठगी से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pannapolice nis:value=PannaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalfraud nis:value=DigitalFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जलाभिषेक कावड़ वाहन यात्रा रैपुरा
🌺 **अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर शत-शत नमन** 🌺
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की महानायिका, रामगढ़ की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी ने अपने अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति से मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उनका त्याग, शौर्य और बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।

**वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।** 🙏🇮🇳

**जय हिंद! 🇮🇳
जय वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी! 🚩**
सुर्रा के सरकारी स्कूल से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो—मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल!
बाल महोत्सव,स्वतंत्रता दिवस समारोह,संगीतमय कार्यक्रम - आयोजक - डॉ कुंवरमन लोधी जनपद सदस्य 
संयोजक - समस्त मनगुंवा ग्रामवासी, रैपुरा जिला पन्ना
Pradesh Varta परिवार की ओर से...
🇮🇳 **स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!** 🇮🇳
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें। हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

**जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!**
राशन नहीं मिलने से फूटा जनाक्रोश, चक्काजाम, सख़्त कार्रवाई की मांग 
<nis:link nis:type=tag nis:id=raipura nis:value=raipura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trending nis:value=trending nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
**रैपुरा।** पन्ना जिले की रैपुरा तहसील अंतर्गत सहकारी समिति बगरौड़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान मनकौरा में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। महीनों से राशन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हितग्राहियों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन वितरण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि उचित मूल्य दुकान में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत पंकज लोधी द्वारा घर-घर जाकर हितग्राहियों के फिंगर लगवा लिए जाते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। हितग्राहियों ने यह भी आरोप लगाया कि फिंगर लगवाने के बाद पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची भी नहीं दी जाती। इससे उन्हें यह पता नहीं चल पाता कि उनके नाम पर कितना राशन दर्ज किया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं

ग्रामीणों के अनुसार राशन नहीं मिलने की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार परेशानी झेल रहे ग्रामीणों ने आखिरकार सड़क पर बैठकर विरोध जताया और चक्काजाम कर दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> तहसीलदार और पुलिस ने पहुंचकर समझाया

चक्काजाम की सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी और राशन वितरण से संबंधित मामले में उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और चक्काजाम समाप्त हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=## nis:value=## nis:enabled=true nis:link/> जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मनकौरा उचित मूल्य दुकान की राशन वितरण व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। साथ ही फिंगर लगवाने के बाद हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने और पीओएस मशीन की पर्ची देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
पन्ना में बड़ा हादसा टला! प्रभारी मंत्री की बैठक से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह के वाहन को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं

पन्ना। प्रभारी मंत्री इंदर सिंह की बैठक में शामिल होने के बाद अपने गृह ग्राम लुधनी लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह का वाहन शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, एक ओवरलोड ट्रक ने जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद ट्रक दूसरे ट्रक से भी जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह बाल-बाल बच गईं और किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि आखिर सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई कब होगी?

📍 पन्ना-अमानगंज मार्ग | पहली घाटी
🚨 हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष सुरक्षित

<nis:link nis:type=tag nis:id=panna nis:value=Panna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=meenarajesingh nis:value=MeenaRajeSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=overloadedtruck nis:value=OverloadedTruck nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
महीनों से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, राशन वितरण में लापरवाही पर जांच एवं कार्रवाई की मांग
एसडीएम ने डबल रैक खाद गोदाम का किया औचक निरीक्षण ,दो काउंटर खुलने से किसानों को मिली राहत, डीएपी 18-46 की किसानों ने उठाई मांग

रैपुरा-  मंगलवार सुबह शाहनगर एसडीएम रामनिवास चौधरी ने रैपुरा स्थित डबल रैक खाद वितरण केंद्र एवं विपणन गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं किसानों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली। एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

किसानों ने बताया कि खाद वितरण के लिए एक ही काउंटर होने के कारण काफी भीड़ जमा हो जाती है। इससे विशेष रूप से महिला किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की समस्या को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर ही दूसरा काउंटर शुरू करवाया। वे स्वयं तब तक मौके पर मौजूद रहे, जब तक दूसरे काउंटर से किसानों को खाद वितरण शुरू नहीं हो गया। दो काउंटर शुरू होने के बाद किसानों को भीड़ से कुछ राहत मिली।

**डीएपी 18-46 की किसानों ने की मांग**

निरीक्षण के दौरान किसानों ने एसडीएम के समक्ष डीएपी 18-46 खाद की उपलब्धता का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने बताया कि पिछले करीब दस दिनों से डबल रैक केंद्र पर डीएपी 18-46 उपलब्ध नहीं है। इसके स्थान पर किसानों को एनपीके खाद लेना पड़ रहा है, जिसकी कीमत करीब 2100 रुपए बताई गई, जबकि डीएपी 18-46 करीब 1350 रुपए में उपलब्ध होती है।

किसानों को वितरण केंद्र की ओर से बताया गया कि आगामी दो से तीन दिनों में डीएपी 18-46 की उपलब्धता होने की संभावना है। किसानों ने मांग की कि डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें महंगी वैकल्पिक खाद खरीदने के लिए मजबूर न होना पड़े।

**पेयजल व्यवस्था के निर्देश**

एसडीएम ने खाद लेने आने वाले किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा किसानों को अनावश्यक परेशानी न होने देने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।

इस दौरान नायब तहसीलदार आरएन सोनी एवं पटवारी विनय गौतम सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
🚨 ₹7.50 लाख की साइबर ठगी का बड़ा खुलासा!
📱 नारियल सप्लाई के नाम पर व्यापारी को बनाया था निशाना, गाजियाबाद से 2 और आरोपी गिरफ्तार

पन्ना पुलिस को साइबर ठगी के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में नारियल सप्लाई के नाम पर की गई ₹7.50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए गिरोह के शेष दो फरार आरोपियों को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

मामला देवेन्द्रनगर निवासी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा से जुड़ा है। आरोपियों ने 25 टन नारियल सप्लाई करने का झांसा देकर व्यापारी का विश्वास हासिल किया। इसके बाद फर्जी फर्म, दस्तावेज और ट्रक से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

🔎 JUST DIAL और WhatsApp ग्रुपों से जुटाते थे व्यापारियों का डाटा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म JUST DIAL और विभिन्न WhatsApp ग्रुपों से व्यवसायियों की जानकारी जुटाकर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। व्यापारिक लेन-देन के नाम पर विश्वास कायम करने के बाद फर्जी दस्तावेज और सप्लाई की जानकारी देकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।

पहले गिरफ्तार किए गए अमित राजपूत और राम सिंह से पूछताछ तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और तकनीकी विश्लेषण करते हुए फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।

📍 गाजियाबाद में दबिश और दो गिरफ्तारियां

पुलिस टीम ने 10 अगस्त 2026 को विजयनगर, गाजियाबाद में कार्रवाई करते हुए प्रकरण के शेष फरार आरोपी शिवम श्रीवास्तव और शिवोम सिंह उर्फ शिवम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर उनके कब्जे से ₹1,100 नगद और 03 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपियों के कब्जे से ₹4.95 लाख नगद और 03 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है।

👮 पन्ना पुलिस की लगातार कार्रवाई

इस कार्रवाई के साथ ही मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की तकनीकी जांच और लगातार की गई कार्रवाई ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के नेटवर्क तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, सउनि. बी.एम. सिंह चंदेल, प्र.आर. शिवस्वरूप तिवारी, लक्ष्मीनारायण, शंकर बुन्देला, आर. भूरी सिंह, ब्रजेन्द्र रैकवार सहित पुलिस साइबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

⚠️ व्यापारियों के लिए जरूरी सबक:
ऑनलाइन माध्यम से मिलने वाले नए व्यापारिक संपर्कों पर बिना सत्यापन भरोसा करना भारी पड़ सकता है। किसी भी बड़ी सप्लाई, एडवांस भुगतान या बैंक ट्रांसफर से पहले फर्म, GST विवरण, बैंक खाता, दस्तावेज और संबंधित व्यक्ति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि जरूर करें।

साइबर ठगी से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pannapolice nis:value=PannaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cybercrime nis:value=CyberCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyberfraud nis:value=CyberFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pannanews nis:value=PannaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=digitalfraud nis:value=DigitalFraud nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pradeshvarta nis:value=pradeshvarta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=mppolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>
जनपद सीईओ की अध्यक्षता में पीसीओ सेक्टर की बैठक, योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा

रैपुरा -  पन्ना जिले की शाहनगर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बगरौड़ सभागार में पीसीओ क्लस्टर संतराम शर्मा और केशव दुबे के अंतर्गत सम्मिलित पंचायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में  विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों एवं जन विश्वास अभियान,जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में **सीएम हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन विश्वास अभियान,करारोपण, पेंशन सत्यापन** सहित अन्य योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

**पीएम आवास की भी हुई समीक्षा:** प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने, स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने पर जोर दिया गया।

बैठक में करारोपण की प्रगति की भी जानकारी ली गई। अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा पंचायत स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ मिल सके।

**लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश:** सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायत इंस्पेक्टर कमल प्रताप सिंह, पीएम आवास ब्लाक कोऑर्डिनेटर आसिफ हुसैन अंसारी, सेक्टर इंजीनियर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।