प्रस्फुटन शक्ति संचय अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण नारायणगंज में संपन्न
मप्र जन अभियान परिषद मंडला के निर्देशानुसार विकासखंड नारायणगंज में प्रस्फुटन शक्ति संचय अंतर्गत एक दिवसीय ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शक्ति संचय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड में गठित समस्त समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजीयन उपरांत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा एवं जिला समन्वयक सुशील कुमार बर्मन का पुष्पगुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद के परिचय, उद्देश्यों एवं जमीनी स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला समन्वयक ने दस्तावेजीकरण, रजिस्टर संधारण एवं समितियों को सशक्त स्वयंसेवी संगठन के रूप में विकसित करने की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया। पूर्व सैनिक श्री पुष्पराज सिंह ने स्वामित्व योजना के तहत जागरूकता की जानकारी दी। आयोजन में समस्त परामर्शदाताओं एवं नवांकुर संस्थाओं का सहयोग रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
4 views | Mandla, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026