सागर में नकली शराब नेटवर्क का पर्दाफाश, 16 आरोपी गिरफ्तार
सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और सप्लाई नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है।
बंडा और विनायका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे और ठिकानों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, खाली क्वार्टर, ढक्कन, लेबल, शराब मापने के उपकरण और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई है।
जांच में सामने आया कि सागर गोल्ड के नाम से नकली शराब तैयार कर नौराज, गूगरा, पाटन, छापरी और आसपास के गांवों में सेल्समैन के जरिए सप्लाई की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में शराब दुकान के लाइसेंसी सहित कई लोग जुड़े होने की बात सामने आई है।
दोनों मामलों में कुल 252 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई है। मुख्य आरोपी चंदू उर्फ चन्द्रभान राजपूत के कब्जे से करीब 147 लीटर शराब जब्त होना बताया गया है।
प