उदयपुर में हवाला के 80 लाख रुपये बरामद, गुजरात के तीन आरोपी गिरफ्तार
बनियान के अंदर और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे नकदी; 500-500 रुपये के 16 हजार नोट मिले, वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने राशि जब्त की
उदयपुर। शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने हवाला के संदिग्ध लेन-देन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में गुजरात के मेहसाणा जिले के रहने वाले तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। आरोपी नकदी को बनियान के अंदर और बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस को 500-500 रुपये के कुल 16 हजार नोट मिले।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सूरजपोल थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए तीनों संदिग्ध
18 नवंबर 2026 की रात्रि को सूरजपोल थाने की हॉक में तैनात कांस्टेबल शिवलाल को मु�