नबीनगर: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेरी गांव स्थित भूरहा मंदिर तालाब पर ग्रामीणों ने जलाए 5100 दीपक
सोमवार की संध्या प्रखंड के बेरी गांव स्थित भूरहा मंदिर तालाब पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 5100 दीप जलाए गए। दीप जलाने के बाद वहां एक अद्भुत छटा दिख रही थी। वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने मिलकर 5100 दिये जलाएं। भगवान श्री राम के गगनभेदी नारे से समस्त मंदिर परिसर गुंजयमान होते रहा । मौके पर प्रफुल्ल सिसोदिया,डॉ आयुष्मान सहित ग्रामीण मौजूद थे।