नबीनगर: रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा व शोभा यात्रा को लेकर टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा व शोभा यात्रा को लेकर रविवार को टंडवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शोभायात्रा निकालने की बात कही। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। भड़काऊ गीतों और शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में ग्रामीण मौजूद थे।