बालाघाट: सीमांकन न होने से परेशान महिला ने जनसुनवाई में लगाई गुहार, पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप
कलेक्ट्रेट में आयोजित मंगलवार की जनसुनवाई में दोपहर में भटेरा निवासी श्रीमती हिराबाई लिल्हारे ने अपनी पैतृक भूमि के सीमांकन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम सिवनीकला स्थित उनकी भूमि के सीमांकन के लिए 20 फरवरी 2026 को तहसीलदार किरनापुर को आवेदन दिया था, लेकिन आज तक सीमांकन नहीं किया गया। आवेदिका का आरोप है कि उन्हें बिना सूचना दिए सीमांक