अटरू: अटरू के छजावा के समीप ट्रेलर और डंपर से डीजल की हुई चोरी
Atru, Baran | Nov 22, 2026 ट्रेलर और दो डंपरों से 800 लीटर डीज़ल चुराया अटरू रोड छजावा पेट्रोल पंप के पास खड़े तीन वाहनों से बीती रात अज्ञात चोर करीब 800 लीटर डीजल चुरा ले गए। गाड़ियों के चालक उस समय सोए हुए थे, घटना का पता सुबह जागने के बाद लगा। छबड़ा प्लांट से राख भरकर सूरत जा रहे एक ट्रेलर के चालक मनोहर ओड़ ने बताया कि रात को छबड़ा से आते समय छजावा पेट्रोल पंप के पास सो गए थे।