पटियाली: गंगा कटान से गोलामणि क्षेत्र को खतरा, सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने स्थायी समाधान की उठाई मांग
गंजडुंडवारा। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने गुरुवार को किसौल किलोनी के निकट गोलामणि क्षेत्र में गंगा कटान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कटान गोलामणि तक पहुंच चुका है और गांव से करीब एक किलोमीटर दूरी बची है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कटानरोधी कार्य तेज कराने और सिंचाई-खनन विभाग की संयुक्त कार्ययोजना बनाकर स्थायी समाधान की मांग की।