भिवानी: हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर लघु सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ ने आज से अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।लघु सचिवालय सरल केंद्र में पेन डाउन होने की वजह से आमजन परेशान,कार्य से आए लेकिन हड़ताल के चलते वापिस लौटे।