परसवाड़ा: परसवाड़ा के गांवों में बाघ की लगातार दस्तक, विधायक ने किया दौरा; ग्रामीणों से कहा- समूह में जाएं जंगल
विधायक ने दावा किया कि पोंडी, लिंग, धुर्वा, सिलगी और खरपड़िया क्षेत्र में दो या दो से अधिक बाघों की मौजूदगी की जानकारी सामने आई है। शेरपार में दो बैलों और सिलगी में दो गायों पर बाघ के हमले की घटनाओं का भी उन्होंने उल्लेख किया। विधायक ने बताया कि उन्होंने डीएफओ रेशम धुर्वे, सीसीएफ गौरव चौधरी और जिला प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया है। प्रभावित क्षेत्रों में व