शादी से दो दिन पहले दूल्हे पर हमला, सोने की चेन और लग्न पत्रिका लूटकर फरार हुए बदमाश
डूंगरपुर जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में सिंदवाई गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों और उनके पिता पर पथराव कर हमला कर दिया। माड़ा निवासी महेश, उसका भाई ईश्वर और फुफेरा भाई अश्विन सामान लेने जा रहे थे, तभी बदमाशों ने बाइक रोककर शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंचे पिता संतोष बरांडा के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। बदमाश सोने की चेन, लग्न पत्रिका और कटार लेकर फरार हो गए। घायल महेश की 20 जून को शादी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Dungarpur #RajasthanNews #CrimeNews #RamSagraPolice #RajasthanCrime