खलारी: मुड़मा जतरा की तैयारी बैठक में बकाया राशि पर जताई गई नाराजगी
ऐतिहासिक पारंपरिक राजी पड़हा जतरा समिति मुड़मा की बैठक गुरुवार शाम 5 बजे मुख्य संयोजक राजी धर्मगुरु बंधन तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 27-28 अक्टूबर को होने वाले जतरा की तैयारियों, विभिन्न राज्यों व नेपाल-भूटान से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने-खाने, 2024-25 की बकाया राशि तथा सरकार से वित्तीय सहयोग लेने के मुद्दे पर चर्चा हुई। चालीसों पड़हा के पाहन...