प्रेस नोट
चित्रकूट जिला प्रशासन
दीपावली अमावस्या मेला – 2026 | चित्रकूट
*विषयः*- चित्रकूट रामघाट पर प्रथम बार भव्य ड्रोन-शो का आयोजन
चित्रकूट जिला प्रशासन द्वारा दीपावली अमावस्या मेला-2026 के अंतर्गत 08 नवम्बर 2026 को रात्रि 08:00 बजे चित्रकूट के पावन रामघाट पर प्रथम बार भव्य ड्रोन-शो (Drone Show) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्य श्री चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद द्वारा पूर्ण कराया जाएगा।
यह शो भगवान श्रीराम के वनवास काल पर आधारित होगा तथा पावन चित्रकूट एवं रामचरितमानस की विधाओं को दर्शाएगा। शो में 500 ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा।
यह आयोजन तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के आकर्षण हेतु विशेष रूप से तैयार किया गया है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर रामघाट पर पहुँचकर इस ऐतिहासिक एवं दिव्य कार्यक्रम का लाभ उठाएँ।
दिनांकः 08 नवम्बर 2026
समयः रात्रि 08:00 बजे
स्थानः रामघाट, चित्रकूट