टपकेश्वर महादेव से शुरू हुई कांग्रेस की न्याय यात्रा, 25 अक्टूबर को धर्मपुर विधानसभा में पहुंचेगी यात्रा
देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ न्याय यात्रा का आगाज कर दिया है। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा के जरिए पार्टी जनता के अधिकारों, जनहित के मुद्दों और अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को उठा रही है।
📍 25 अक्टूबर को धर्मपुर विधानसभा में न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने जानकारी दी कि 25 अक्टूबर को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे।
अब देखना होगा कि धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस की इस न्याय यात्रा को कैसा जनसमर्थन मिलता है और जनता के कौन-कौन से मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाते हैं।
देखिए रैबार पहाड़ का पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल की खास बातचीत।
#RaibarPahadKa #Congress #NyayYatra #Dehradun #VirendraPokhriyal #UttarakhandNews