"22 साल साथ रहे, तो अब आरोप क्यों?" कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू विवाद पर बोले CM पुष्कर सिंह धामी.
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति के बीच चल रहे पारिवारिक व राजनीतिक घमासान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान सीएम धामी ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसकी निष्पक्ष जांच होना जरूरी है। सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दोनों 22 साल तक साथ रहे, तो इतने लंबे समय बाद ये आरोप क्यों सामने आए?
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सिर्फ आरोप लगाने या किसी बातचीत में नाम आ जाने से कोई दोषी साबित नहीं हो जाता। ऑडियो टेप और सभी तथ्यों की गहराई से जांच होगी, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और असली गुनहगार कानून से बच न पाए।
पूरी खबर और सीएम धामी का पूरा बयान देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।
#RekhaArya #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #UttarakhandPolitics #ViralNews