बीकेटीसी कर्मचारियों के आंदोलन के बीच बोर्ड सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती का बयान , 'वन टाइम सेटलमेंट' नीति लागू करने की मांग
चमोली/रुद्रप्रयाग, 22 अक्टूबर 2026: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के करीब 300 अस्थायी कर्मचारियों का 'समान कार्य के लिए समान वेतन' और नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन आज आठवें दिन भी जारी रहा, जिसके तहत बदरीनाथ और केदारनाथ सहित समिति के सभी कार्यालयों में रोजाना सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक का सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इस बीच, आंदोलन को लेकर बीकेटीसी बोर्ड के सदस्य डॉ. विनीत चन्द्र पोस्ती का एक बड़ा और पुख्ता बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि "श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति परिवार एवं बोर्ड सदैव कर्मचारियों साथ खड़ा रहा है।
देखिए खास डेली उत्तराखंड न्यूज़ की खासरिपोर्ट 👉