कोईलवर: कायमनगर में बस स्टॉप के पास अतिक्रमण और गंदगी से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर बाजार स्थित तिवारी मार्केट के पास मुर्गा-मछली के ठेलों से कथित अतिक्रमण और गंदगी की समस्या को लेकर मार्केट मालिक शुभम तिवारी ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बुधवार शाम 7:30 बजे बताया कि इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। शुभम तिवारी के अनुसार पहले भी आवेदन दिया गया है।