बिहटा: नेउरा इलाके से गायब पांच नाबालिग लड़कियों को SIT टीम ने सकुशल बरामद किया, डीएसपी ने पुष्टि की
Bihta, Patna | Sep 10, 2026 बिहटा स्थित नेउरा थाना क्षेत्र से गायब हुई अचानक पांच नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उक्त मामले में दानापुर टू डीएसपी अमरेंद्र कुमार झा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईटी टीम का गठन करते हुए मामले में सभी लापता हुई नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है।