टीकमगढ़: शासकीय पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 67 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए गए
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टीकमगढ़ शासकीय पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में चार कंपनियो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस दौरान 67 अभ्यर्थियों को ऑफर प्रदान किया गया।