टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पुराने पुल की दीवार गिरने से 15 दिन से रास्ता बंद, लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में की शिकायत
टीकमगढ़ के पपौरा चौराहे से पुरानी टिहरी रोड पर स्थित प्राचीन पल की दीवार बारिश के कारण गिर गई। यह घटना कारी 15 दिन पहले हुई थी प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुल के दोनों तरफ मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं। गुरुवार को लोगों ने टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में उक्त मामले की शिकायत की है।