टीकमगढ़: धजरई गांव के पास बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल, 108 एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के धजरई के पास पति पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए ।घायलों के नाम भगवानदास और पुष्पा बताए गए हैं ।दोनों पति पत्नी बाइक से अहार से अपने गाँव जा रहे थे रास्ते में धजरई के पास बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी घायल हो गए ।108 एंबिलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया है ।