सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के महरौडा में गोबर फेंकने का विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के महरौडा में गुरुवार की दोपहर गोबर फेंकने के विवाद को लेकर एक महिला पर हमला किया गया। पड़ोसियों ने महिला को लात-घूंसों और डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता शिव देवी का आरोप है कि महिला के घर के सामने से कुछ लोग गोबर हटाने का विरोध करने पर विवाद हुआ।