गाज़ियाबाद: साहिबाबाद थाना पुलिस ने फर्जी कागजों के आधार पर करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना साहिबाबाद पुलिस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे अपना नाम व पता बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कारोबारी की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे राजकुमार गर्ग नाम के इनामी अभियुक्त को थाना साहिबाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया।