गाज़ियाबाद: मॉडल टाउन के पास खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैफिक पुलिस ने उसके मालिक को सुपुर्द किया, लौटी खुशियां
आज बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे देखने को आया कि NH 9 सेक्टर 62 मॉडल टाउन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का मोबाइल फोन ट्रैफिक पुलिस को पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा जांच करते हुए मोबाइल फोन के मालिक से संपर्क किया गया और खोए हुए मोबाइल फोन को उसके मालिक के सुपुर्द किया गया।