गाज़ियाबाद: 38 दिन बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, जिला जज से विवाद के बाद पुलिस ने किया था लाठीचार्ज
गाजियाबाद में 38 दिन बाद वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई। आज बुधवार की शाम 4:00 बजे लगभग बार अध्यक्ष दीपक शर्मा और सचिव के साथ बैठक हुई। जहां वकीलों ने कहा कि जिला जज ने गलती स्वीकारते हुए पुरानी सभी बातों को भुला देने को कहा है। वकीलों पर दर्ज मुकदमें खत्म होंगे। 29 अक्टूबर को डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर वकीलों पर लाठीचार्ज किया था।