गाजियाबाद के थाना भोजपुर पुलिस टीम ने लूट की घटना के मामले में फरार चल रहे 21 वर्षीय ऋतिक नाम के 1 शातिर अभियुक्त को मोदीनगर रोड से ग्राम पट्टी को जाने वाले रास्ते से गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद किया गया है।