गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में थूक से नान बनाने का मामला सामने आया, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित सीकरी चौकी क्षेत्र के नाज होटल में थूक मिलाकर नान रोटी सेंकने का मामला सामने आया। इस मामले से जुड़ा वीडियो गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो में एक युवक नान रोटी सेकते हुए उसमें थूक मिलाता हुआ नजर आ रहा है।