सोरांव: मऊ आइमा इलाके के सेमरा वीरभानपुर में रास्ते में पानी भरने को लेकर हुई मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सेमरा बीरभानपुर गांव में रास्ते में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। उक्त गांव निवासिनी सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खेत से टमाटर तोड़कर घर लौट रही थीं। रास्ते में पानी भरा होने को लेकर उनकी कहासुनी में आरोपी ने मार पीट की ।