राजपुर: ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा की विदाई यात्रा निकली, 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंजा राजपुर
बलरामपुर जिले के राजपुर में आज भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच किया गया। गणपति बप्पा की प्रतिमा को सजे वाहन पर विराजमान कर श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्गों से लेकर गुजरे। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। इस दौरान पूरा राजपुर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंज उठा।