कासगंज में 17 सितंबर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान
25 वर्षों की जनसेवा की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
कासगंज। प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक हुई।
📅 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
🔹 12 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से जनसहभागिता
🔹 पात्र वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ
🔹 रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता व स्वास्थ्य शिविर
🔹 विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध व क्विज प्रतियोगिताएं
🔹 ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जुड़ेंगे नागरिक
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को माइक्रो लेवल कार्ययोजना तैयार कर अभियान की उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
#Kasganj #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #ViksitBharat2047 #SoronLive24