तीर्थ नगरी सोरों पंचमुखी गणेश मंदिर में सजेगा भव्य फूल बंगला, लगेगा छप्पन भोग
गणेश चतुर्थी पर अभिषेक, अखंड रामचरितमानस पाठ, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन
सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर प्राचीन पंचमुखी गणेश जी मंदिर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। हरि की पैड़ी स्थित वराह मंदिर के निकट मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ, हवन-यज्ञ एवं भगवान आदि गणेश का अभिषेक कराया गया।
मंदिर के महंत पंडित श्रवण दोनेरिया ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर पंचमुखी गणेश जी महाराज का विशेष पूजन-अभिषेक, छप्पन भोग और भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन होगा।
महंत ने श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
कासगंज से सचिन उपाध्याय एवं रवि श्रोतीय की रिपोर्ट
Soron Live 24