जहानाबाद: सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देखकर लगाई फटकार
जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर नाराज़गी जताई। साफ-सफाई, डॉक्टरों की अनुपस्थिति और अव्यवस्थित व्यवस्था पर कड़ी फटकार लगाई। लेबर वार्ड में रोस्टर प्रदर्शित करने, रात में सी-सेक्शन सेवा चालू रखने और बाहरी बेड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।