270 सफाई कर्मचारियों के बावजूद जालोर में सफाई व्यवस्था बदहाल : जालोर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पार्षदों के अनुसार नगर परिषद में 180 स्थायी कर्मचारियों सहित ठेकेदारों के 90 कर्मचारी लगाने का प्रावधान है। निर्वाचन कार्यों में 46 से 50 कर्मचारियों की ड्यूटी के बावजूद करीब 220 कर्मचारी उपलब्ध रहते हैं। दो फर्मों को 75 से 80 लाख रुपए प्रति फर्म वार्षिक के सफाई टेंडर देने के बावजूद चार माह में सुधार नहीं हुआ। इस पूरे मामले को लेकर क्या बोलों- भाजपा पार्षद दिनेश महावर।
Jalor, Jalor | Nov 3, 2026