कर्मवीर रामसिंह आर्य की छठी पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि : जालोर के सुंदेलाव तालाब स्थित आर्य वीर दल हनुमान व्यायामशाला में कर्मवीर रामसिंह आर्य की छठी पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य ने कहा कि रामसिंह आर्य ने जीवनभर महर्षि दयानंद के बताए मार्ग पर चलते हुए कुरीतियों और पाखंड के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने सतीप्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, शराबबंदी जैसे आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। आर्य समाज प्रधान दलपत सिंह आर्य और अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व वैदिक यज्ञ में समाजबंधुओं ने आहुतियां देकर राष्ट्र उत्थान की कामना की।
Jalor, Jalor | Nov 3, 2026