मेराल: मेराल में ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली 'स्टीयरिंग छोड़ो' रैली, किया प्रदर्शन
अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर गुरुवार को मेराल में ड्राइवरों ने स्टीयरिंग छोड़ो सांकेतिक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमिटी के आह्वान पर आयोजित इस आंदोलन में जिले भर से पहुंचे चालकों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान चालक ‘ड्राइवर एकता जिंदाबाद’, ‘शोषण बंद करो’ और ‘हमारी मांगें पूरी करो’ के ना