मेराल थाना क्षेत्र के मेराल बाजार में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अब्दुल लतीफ का 32 वर्षीय पुत्र शबाब अनवर, 33 वर्षीय रिजवान अली और लतीफ अंसारी का 23 वर्षीय पुत्र कलीम अंसारी शामिल है। तीनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रिजवान अली ने बताया कि