बस्ती पुलिस ने किया हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश
बस्ती - वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह सुसाइड मामले में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
बस्ती पुलिस के अनुसार, इस मामले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आया है। पुलिस ने इस गैंग की मुख्य आरोपी महिला, उसके पिता और एक वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करते थे और मोटी रकम की मांग करते थे। दबाव में आकर थानाध्यक्ष ने यह कदम उठाया।
आरोपियों के पास से एक बोलेरो गाड़ी और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
स्रोत: बस्ती पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस (DIG संजीव त्यागी)
#BastiNews #BastiPolice #UPPolice #CrimeNews #DDMNews
---