20 चालान, ₹1,37,000 जुर्माना... फिर भी दौड़ रहा था मौत का डिब्बा! इटावा में स्लीपर बस में आग, 40 यात्री खिड़की से कूदे
इटावा (फ्रेंड्स कॉलोनी / वैशाली कॉलोनी) - दिल्ली से हमीरपुर (राठ) जा रही डबल डेकर स्लीपर बस सोमवार तड़के सुबह 4 बजे आग का गोला बन गई। आगरा-कानपुर हाईवे पर सिया देवी हॉस्पिटल के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बस पूरी तरह जल गई।
बस में सवार 40 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। किसी की मौत नहीं हुई लेकिन लाखों का सामान जल गया।
DDM NEWS का बड़ा खुलासा - प्रूफ के साथ:
हमारी टीम ने परिवहन ऐप पर चेक किया तो सनसनीखेज सच सामने आया (स्क्रीनशॉट देखें - Photo 2)
👉 इस बस पर 20 चालान पेंडिंग हैं
👉 ₹1,37,000 जुर्माना आज 08 September 2026 तक भी जमा नहीं हुआ
👉 Insurance भी 30 October 2026 को खत्म हो रहा है
👉 मार्च से अगस्त के बीच ओवरस्पीड समेत 20 बार चालान हुआ - Amar Ujala ने भी पुष्टि की
सवाल - जब 20 चालान पेंडिंग थे तो ये बस सड़क पर कैसे दौड़ रही थी? आरटीओ प्रदीप कुमार बोले - जांच कर रहे हैं।
फोटो 1: जली हुई स्लीपर बस (हादसे के बाद की)
फोटो 2: 20 चालान पेंडिंग का ऐप प्रूफ
#EtawahBusFire #20Challan #UPNews #Firozabad #DDMNews
---