ग्रामीण एसपी ने की पाक्षिक अपराध समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देशिक अपराध समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
मोतीझील स्थित कार्यालय में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर की अध्यक्षता में पाक्षिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक शामिल हुए।
बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध की स्थिति एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर जानकारी ली।
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।