पथरिया: मकर संक्रांति मेले में राज्यमंत्री लखन पटेल का नौकाविहार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Patharia, Damoh | Jan 16, 2026 पथरिया विधानसभा क्षेत्र के सीतानगर स्थित प्रसिद्ध मड़कोलेश्वर धाम में मकर संक्रांति मेले के दौरान राज्यमंत्री लखन पटेल शामिल हुए। उन्होंने सुनार, कोपरा और जूड़ी नदियों के संगम पर नौकाविहार किया। इसका वीडियो सामने आया है, जो शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। मकर संक्रांति पर मेला लगता है।