चौसा: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: वर्चुअल और फिजिकल दोनों मोड में होगा आयोजन, सुलह योग्य मामलों के निपटारे पर ज़ोर
Chausa, Buxar | Apr 15, 2026 आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झांब ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह न्यायाधीश नेहा दयाल भी उपस्थित रहीं। यह वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत होगी, जिसका आयोजन वर्चुअल एवं फिजिकल दोनों माध्यमों से किया जाएगा।