हापुड़ में पुलिस चौकी में घुसा 'फर्जी साहब, इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर फाड़े सरकारी कागज, पुलिस बनी रहे तमाशबीन
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से पुलिस व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के 'दोयमी पुलिस चौकी' में एक सिरफिरा शख्स न सिर्फ बेखौफ होकर दाखिल हुआ, बल्कि सीधे चौकी इंचार्ज (दरोगा) की कुर्सी पर जाकर बैठ गया।
हैरत की बात यह है कि इस 'नकली साहब' ने दफ्तर में रखे सरकारी कागजातों को खंगाला, कुछ जरूरी दस्तावेजों को फाड़ा और कुछ को बड़े ही रौबदार 'अफसर स्टाइल' में अपनी जेब में रख लिया।
#uppolice #upnews #viralvideo #boldobharat
Orai, Jalaun | Jul 18, 2026