जालौन साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, फर्जी खाते और सिम के जरिए ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
उरई। जनपद जालौन की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाने और सिम कार्ड हासिल कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि आरोपी लोगों का विश्वास जीतकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग करता था। उनके नाम से बैंक खाते और सिम कार्ड लेकर देशभर में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से संबंधित दस्तावेज व अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक दस्तावेज या मोबाइल सिम का दुरुपयोग करने के लिए न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
#UPPolice #jalaunpolice #cybercrime #boldobharat
Orai, Jalaun | Jul 18, 2026