घोसी: करपिया मलिक बंजारी में बिजली की जर्जर तार के शार्ट सर्किट से लगी आग, दो मंडा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
अमिला नगर पंचायत क्षेत्र के करपिया मलिक बंजारी में खेत के ऊपर गुजर रहे बिजली के जर्जर तार के शॉर्ट सर्किट से अचानक मंगलवार को आग लग गई।आग लगने से दो मन्डा खड़ी गेहूँ की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।वरना सैकड़ो एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो जाती। बिजली के जर्जर लटकते तार से किसान परेशान है।